टोनही प्रताड़ना, जुर्म दर्ज
कांकेर | ग्राम चनार में एक युवक द्वारा ग्रामीण को टोनहा कहने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चनार निवासी पीलाराम कावड़े (49) पिता बहरुराम ने कांकेर थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई है कि गांव का ही श्रवण कावड़े पिता बैनूराम ने उससे गाली-गलौज करते हुए टोनहा कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने धारा 294, 506, 45 टोनही प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है।