56 की औसत पर मिलेगा 15 आरी का पट्टा
अफीम नीति घोषित- एक किलो औसत घटाई, रकबा बढ़ाया
भास्करन्यूज | नीमच
केंद्रसरकार ने 2014-15 के लिए अफीम नीति घोषित कर दी है। इस साल देश के तीन राज्यों के 50 हजार किसानों को अफीम के लाइसेंस(पट्टे) दिए जाएंगे। 2013-14 में 56 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की औसत देने वाले किसान इस वर्ष अफीम का पट्टा लेने के पात्र होंगे। प्रति किसान 15 आरी का पट्टा दिया जाएगा। 65 किलोग्राम या अधिक अफीम देने वाले किसानों को 20 आरी का पट्टा मिलेगा। अफीम नीति में कुछ खास फेरबदल नहीं करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने प्रति हेक्टेयर पर एक किलो औसत कम की। पिछले साल 57 किलो प्रति हेक्टेयर पर पट्टा दिया था। इस वर्ष 56 कर दिया। रकबा जरूर बढ़ा दिया है। पिछले साल 10 आरी का पट्टा दिया था। इस वर्ष बढ़ाकर 15 आरी कर दिया है। अफीम नीति में यह प्रावधान किया है। ऐसे किसान जिन्होंने 2011-12 या आने वाले वर्षों में स्वेच्छा से अफीम का लाइसेंस नहीं लिया और या किसी कारणवश अफीम की खेती नहीं की। वे पट्टे के पात्र होंगे।
इधरघटाया- उधर बढ़ाया
केंद्रीयवित्त मंत्रालय ने जहां अफीम नीति में औसत प्रति हेक्टेयर पर 1 किलो कम कर दी वहीं आने वाले 2015-16 में अफीम का पट्टा लेने के लिए आैसत 58 किलो प्रति हेक्टेयर निर्धारित कर दी। इस साल एक घटाई तो अगले साल के लिए औसत बढ़ा दी। पढ़े| पेज 4 भी
लाइसेंस की शर्तें-2014-15
{2013-14 में मप्र-राजस्थान में 56 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर, उत्तर प्रदेश में
{ 52 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की औसत से अफीम दी हो।
{ जिन्होंने 2013-14 में लाइसेंस क्षेत्र से 5 प्रतिशत क्षम्य क्षेत्र अधिक क्षेत्र में अफीम की खेती की हो।
{ जिन्होंने कभी अफीम खेती नहीं की हो और उन पर आपराधिक प्रकरण न्यायालय में आरोपित हो।
{ 2013-14 में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो/आयुक्त के पालन का उल्लंघन किया हो।
{ जिनकी अफीम को अफीम क्षरोद कारखाना नीमच/गाजीपुर द्वारा घटिया करार नहीं िदया हो।