- Hindi News
- मोर पंख के कारोबार को अवैध घोषित करने में सबसे बड़ी रुकावट जैन समाज: मेनका गांधी
मोर पंख के कारोबार को अवैध घोषित करने में सबसे बड़ी रुकावट जैन समाज: मेनका गांधी
केंद्रीयमहिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी का कहना है कि मोर पंख के कारोबार को अवैध घोषित करने में सबसे बड़ी रुकावट राजस्थान का जैन समुदाय है। इस अभियान को रोकने के लिए उनके पास काफी चिट्ठियां आई हैं। जैन समुदाय में मोर के पंखों से हाथ पंखी बनाई जाती है। मौजूदा कानून में मोर पंख का कारोबार लाइसेंस के जरिए किया जाता है। लेकिन इसकी आड़ में मोरों का शिकार किया जा रहा है। मोर की संख्या तेजी से घटी है। मेनका गांधी मोर पंखों की बिक्री पर रोक लगाने की जरूरत बताते हुए धार्मिक मिथकों को छोड़ने की अपील की।
आतंकमें जाता है पशु वध का पैसा: मेनकागांधी ने कहा कि भारत में अवैध रूप से किए जा रहे पशु वध के पैसे से आतंक की फंडिंग की जा रही है। आज दुनिया में सबसे ज्यादा मांस का अवैध निर्यात भारत से किया जा रहा है।
यह बहुत चिंता का विषय है।