नहीं बढ़ेगी यूरिया की कीमत
नई दिल्ली| केंद्रीयरासायनिक एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने यूरिया की कीमत में किसी तरह की बढ़ोतरी करने से इनकार किया।
राज्यसभा में शुक्रवार शाम एक निजी सदस्य विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार कोई भी सब्सिडी किसी भी उर्वरक पर या भारत की खाद्य सुरक्षा से संबंधित किसी भी वस्तु पर किसी भी तरह की सब्सिडी को हटाने के बारे में विचार नहीं कर रही है। मंत्री ने कहा कि सरकार गोरखपुर, तलचर और रामागुंड़ा में बन्द पड़ी उर्वरक कंपनियों को फिर से शुरू करके देश में उर्वरकों का उत्पादन बढ़ाने का हर तरह से प्रयास कर रही है।