पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला कृषक समूहों से प्रभावित हुआ केंद्रीय भ्रमण दल

महिला कृषक समूहों से प्रभावित हुआ केंद्रीय भ्रमण दल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनपुर | ग्रामधनपुरी, बिनकरा, जुड़वानी एवं कोसगा में केंद्रीय ग्रामीण प्रबंधक संस्थान केरल के प्रमुख कृषि वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल रहीम के नेतृत्व में केंद्रीय भ्रमण दल ने दौरा किया। इस दौरान दल ने महिला कृषक समूहों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। इस दौरान भ्रमण दल को पता चला कि क्षेत्र में 72 समूहों की 745 महिलाएं 170 हेक्टेयर क्षेत्र में अरहर फसल बीज उत्पादन कार्यक्रम को लेकर दलहन उत्पादन की दिशा में आत्मनिर्भर होने अग्रसर हैं भ्रमण के दौरान केंद्रीय दल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आदिवासी परिवारों की महिला कृषक समूहों से चर्चा कर परंपरागत कृषि, आर्थिक प्रबंधन, आजीविका तथा शासकीय योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की चर्चा की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकार जीएस धुर्वे, कमल सिंह पोर्ते, बलराम सिंह पैकरा, भीष्म सिंह कंवर, गोपीचंद्र धृतलहरे, श्रीमती अश्वनी पैकरा, दुर्गेश सिंह उइके आदि उपस्थित थे।

सहायताराशि एकत्रित

अंबिकापुर |जम्मू कश्मीरके बाढ़ पीड़ितोें के सहायतार्थ सीजी ग्लोबल पब्लिक स्कूल के प्रबंधन एवं संस्था मेंे कार्यरत कर्मचारियों द्वारा एक दिन का वेतन एकत्र कर प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा किया गया। स्कूल स्टाफ ने आपदा में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की।