- Hindi News
- कर्मचारी संघ ने दशहरा से पहले मांगा महंगाई भत्ता
कर्मचारी संघ ने दशहरा से पहले मांगा महंगाई भत्ता
रायगढ़|राज्य कर्मचारीसंघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव ने सीएम से वायदे के अनुसार दुर्गा पूजा एवं दशहरा से पहले राज्य के कर्मचारियों को 1 जुलाई 14 से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए घोषित किए गए 7 प्रतिशत महंगाई भत्ता को देने की मांग की है। नामदेव बताया कि राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सितंबर पेड अक्टूबर माह के राज्य से सभी के वेतन से जम्मू-काश्मीर बाढ़ पीडितों के सहायता में एक दिन का वेतन कटौती कर मुख्यमंत्री राहत कोष जम्मू काश्मीर के नाम पर पर करने का आदेश विभागों को जारी किया है। दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली के दौरान वेतन में होने वाली कटौती की भरपाई त्योहार के पूर्व तोहफे के रूप में 7 प्रतिशत महंगाई भत्ता एक जुलाई से एरियर्स सहित देकर राज्य के कर्मचारियों को राहत प्रदान किया जाना चाहिए। संघ ने बताया कि मुख्यमंत्री ने राज्य कर्मचारी संघ के जनप्रतिनिधि मंडल को दौरान भरोसा दिलाया था।
कि जब भी केंद्र द्वारा कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता घोषित करेगी उसी अनुसार राज्य के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का लाभ दिया जाएगा।