पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 11 12 में पढ़ाई जाएगी संस्कृत

केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 11 12 में पढ़ाई जाएगी संस्कृत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | केंद्रीयविद्यालयों में 2015-16 के सत्र से कक्षा 11वीं आैर 12वीं में संस्कृत की पढ़ाई फिर शुरू होगी। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इस संबंध में सभी केंद्रीय विद्यालयों काे पत्र भेजा है। इसमें कॉन्ट्रेक्ट पर संस्कृत शिक्षकों की नियुक्ति करने को कहा है।



बोर्ड ने 2015-16 के सत्र से 11वीं और 12वीं कक्षा में संस्कृत पढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। छात्र वैकल्पिक विषय के तौर पर संस्कृत चुन सकते हैं। पहले चुनिंदा विषय के तौर पर संस्कृत के अध्यापन की नीति थी। लेकिन इसका कड़ाई से पालन नहीं किया जा रहा था। इसके चलते 1980 से संस्कृत शिक्षकों की नियुक्ति को रोक दी गई थी। तभी से संस्कृत शिक्षा भी उपेक्षा की शिकार है।