- Hindi News
- भिंडरांवाला टाइगर फोर्स का आतंकी रतनदीप गोरखपुर से गिरफ्तार
भिंडरांवाला टाइगर फोर्स का आतंकी रतनदीप गोरखपुर से गिरफ्तार
चंडीगढ़| भिंडरांवालाटाइगर फोर्स आॅफ खालिस्तान के आतंकी रतनदीप सिंह को पंजाब पुलिस ने उत्तरप्रदेश के गोरखपुर के बाहरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। वह त्यौहारों के दिनों में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ मिलकर बड़ा आतंकी हमला करने की फिराक में था। इस पर दस लाख रुपए का इनाम था। उसके पास से पाकिस्तानी पासपोर्ट और हुसैन शेख जाहिद नाम का आईडी कार्ड भी मिला। साथ में तीन सौ रुपए की पाकिस्तानी और 1100 रुपए की भारतीय करंसी भी मिली है। रतनदीप को पकड़ने का ऑपरेशन पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल सेल ने केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर किया।
पंजाब पुलिस की 19 लोगों की टीम इंस्पेक्टर हरविंदरपाल सिंह की अगुवाई में 14 सितंबर को अमृतसर से गोरखपुर गई थी। यहां उन्होंने 17 सितंबर को रतनदीप को गिरफ्तार किया। उसे अमृतसर लाकर गुरुवार को जज राधिका पुरी की कोर्ट में पेश किया गया। उसे दस दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।