आरबीआई ब्याज दरें बढ़ाए: आईएमएफ
नई दिल्ली| ऐसेसमय जब उद्योग जगत रिजर्व बैंक से ब्याज दरों में कटौती की मांग कर रहा है, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने ब्याज दरें बढ़ाने की बात कही है। आईएमएफ ने कहा कि महंगाई और राजकोषीय घाटे को कम करने के लिए यह जरूरी है। आईएमएफ का यह बयान जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक से ठीक पहले आया है। यह बैठक ऑस्ट्रेलिया में होनी है। थोक महंगाई पांच साल के निचले स्तर पर जाने के बावजूद आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने सोमवार को कहा था कि अभी रेपो रेट में कटौती नहीं की जा सकती है। आरबीआई मौद्रिक नीति की अगली समीक्षा 30 सितंबर को करेगा। आईएमएफ ने कहा कि सप्लाई की दिक्कतें दूर करने से स्थायी विकास होगा।