- Hindi News
- नक्सल मोर्चे पर 11 साल में हम 4 कदम आगे बढ़े हैं : रमन सिंह
नक्सल मोर्चे पर 11 साल में हम 4 कदम आगे बढ़े हैं : रमन सिंह
सवाल: आपकी सरकार को 11 साल हो गए। क्या सरकार और राज्य की दिशा सही है?
सीएम:देशका पिछड़ा राज्य माने जाने वाले छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने के लिए सरकार संभालते ही पहले दिन से ही तय किया था। जिस क्षेत्रीय असंतुलन के कारण इस राज्य का निर्माण किया गया, उसको दूर करने का लक्ष्य तय किया। कई चुनौतियों के बीच तय किया कि प्रशासन की पहुंच नीचे तक होनी चाहिए। विकेंद्रीकरण की सिर्फ बातें ही हों, वास्तव में विकेंद्रीकरण होना चाहिए। इसी कारण हमने 16 से बढ़ाकर 27 जिले कर दिए। गरीबों को ध्यान में रखा। सोशल सेक्टर पर प्राथमिकता से काम किया। 11 साल के बाद गर्व से कह सकता हूं कि छत्तीसगढ़ के साथ बने दो और राज्यों से यह राज्य कहीं आगे निकल गया है।
सवाल: कोई लक्ष्य तो तय किया होगा?
सीएम:अबहम केरल और गुजरात जैसे विकसित राज्यों से कंपीटिशन कर रहे हैं। उनकी बराबरी पर पहुंचना ही हमारा लक्ष्य है। आज छत्तीसगढ़ के पीडीएस को रोल मॉडल माना जा चुका है। 11 राज्य के सीएम इसे देखने चुके हैं। तीन और राज्य के सीएम रहे हैं। धान खरीदी में राज्य ने देश में सबसे ठोस इंतजाम किया है। जहां कमी है, उसे दूर करेंगे। हर पहलू पर सरकार काम कर रही है।
सवाल: पर कई बड़ी चुनौतियां भी खड़ी हुई हैं। नक्सली हिंसा तो नासूर बनती जा रही है?
सीएम:सरकारने इस चुनौती को स्वीकार किया है। एक नीति बनाकर हम उस पर काम कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि हम पीछे हट रहे हैं। 11 साल में नक्सल फ्रंट पर 4 कदम आगे बढ़े हैं। सरगुजा संभाग को नक्सलियों से खाली कराया है। बस्तर के उस क्षेत्र में हम लड़ाई लड़ रहे हैं जिसे वे अपनी राजधानी बताते हैं। अगर हम भी हाथ उठाकर खड़े हो जाएं तो कुछ नहीं होगा। बस वे अपना कार्यक्षेत्र बढ़ाते जाएंगे। सरकार अब पीछे हटने वाली नहीं है।
सवाल: केंद्र सरकार में बदलाव के बाद क्या नक्सल मोर्चे पर निर्णायक बदलाव होगा?
सीएम:हां।निश्चित रूप से। नए गृहमंत्री ने अब इस समस्या को राष्ट्रीय समस्या मानकर काम करना शुरू किया है। अब कोई दोहरी सोच नहीं काम कर रही है।
सवाल: इस राज्य को नक्सल हिंसा से मुक्त करा पाएंगे?
सीएम:देखिए,यह कोई टाइम बाउंड काम तो है नहीं। एक वीरप्पन को पकड़ने के लिए आठ साल तक 40 हजार जवान जंगल की खाक छानते रहे। यहां तो हजारों किलोमीटर में हजारों वीरप्पन हैं। यह लंबी लड़ाई है। पर हम शत-प्रतिशत सफल होंगे। पीएम