पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जम्मू ने जीता स्वर्ण पदक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेसं . इंदौर | रेवती रेंज पर आरंभ हुई बीएसएफ की इंटर फ्रंटियर शूटिंग स्पर्धा में जम्मू ने कॉम्बेट मुकाबले में स्वर्ण पदक जीत लिया। जम्मू ने 200 में से 138 अंकों के साथ पहला, गुजरात ने 126 अंकों के साथ दूसरा और त्रिपुरा ने 116 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। जम्मू के लिए अमित पाल ने 89, क्रजेन कुमार ने 127, अभिषेक, चिर दीप सिंह और अरविंद कदम ने एक समान 89 अंक बनाए। स्पर्धा का शुभारंभ इंदौर संभागायुक्त संजय दुबे के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस मौके पर बीएसएफ के आईजी सुनील कुमार वर्मा भी मौजूद थे। शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय विद्यालय और नेशनल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। उप कमांडेंट प्रभु सिंह ने निशानेबाजों को खेल भावना की शपथ दिलाई। स्पर्धा में बीएसएफ के 11 फ्रंटियर के 900 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

खबरें और भी हैं...