कीर्तिआजाद -बेदी की याचिका खारिज
चोटिल मिशेल सैंटनर पहले टेस्ट से बाहर
मैसी जूझ रहे किडनी की समस्या से
नईदिल्ली| दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ(डीडीसीए) पर लगे कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच सीबीआई से अदालत की निगरानी में कराने संबंधी पूर्व भारतीय क्रिकेटरों कीर्ति आजाद और बिशन सिंह बेदी की याचिका को खारिज कर दिया। केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) से निलंबित सांसद आजाद और बेदी ने डीडीसीए में कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए थे। इस मामले में पूर्व क्रिकेटरों ने डीडीसीए के पूर्व प्रमुख और मौजूदा केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली और डीडीसीए के कई अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।