सड़क दुर्घटना ...
सड़क दुर्घटना ...
सड़कपरिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देशभर में सुरक्षित, कम लागत वाली और तेज परिवहन व्यवस्था हमारा उद्देश्य है। पारदर्शिता लाने के लिए बिल में ई-गवर्नेंस पर जोर दिया गया है। सड़क परिवहन पर नियंत्रण के लिए मोटर व्हीकल रेगुलेशन एंड रोड सेफ्टी अथॉरिटी बनेगी। उन्होंने कहा कि सड़क क्षेत्र में नए निवेश से 10 लाख नई नौकरियां सृजित होंगी।
बिल के मुताबिक, एक व्यक्ति के नाम दोबारा लाइसेंस जारी हो, इसके लिए एकल-खिड़की व्यवस्था होगी। यह एकीकृत बायोमीट्रिक सिस्टम से जुड़ा होगा। इसी तरह वाहन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था भी यूनिफाइड होगी, यानी इसे देश में कहीं से भी देखा जा सकेगा। वाहनों की सुरक्षा के लिए भी प्रावधान किए गए हैं। हर ट्रैफिक सिग्नल पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा।
सुरक्षित ड्राइविंग के लिए तकनीक का सहारा लिया जाएगा। वाहनों में इंटेलिजेंट स्पीड एडेप्टेशन और ड्राइवर एलर्ट कंट्रोल सिस्टम होगा। वाहन निर्माताओं, परिवहन विभाग और बीमा कंपनियों के लिए एकीकृत डाटाबेस होगा। इससे वाहनों का ट्रांसफर आसान होगा। एक केंद्रीकृत सूचना केंद्र होगा जहां नियम उल्लंघन का रिकॉर्ड होगा। बार-बार नियम तोड़ने की जानकारी यहीं से मिलेगी।
गोल्डनआवर पॉलिसी
सड़कदुर्घटना में घायल लोगों को एक घंटे में इलाज मुहैया कराया जाएगा। इनके इलाज के लिए मोटर एक्सीडेंट फंड बनेगा। इस फंड से देश में सड़कों का इस्तेमाल करने वाले हर व्यक्ति को अनिवार्य बीमा कवर मिलेगा। भारत में हर साल करीब पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इनमें एक लाख 40 हजार लोगों की मौत होती है।
छोटी-मोटी..
बमस्कवाड को इसे विस्फोट से उड़ाना पड़ा। बड़ा हादसा टल गया। इसी तरह आमाबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अड़ेंगा में पहाड़ी के करीब नक्सलियों ने विस्फोट किया। गोलीबारी हुई। पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ में कुछ नक्सली मारे गए हैं, जिनके शव लेकर नक्सली भाग गए। शाम तक मतदान दलों का लौटना शुरू हो गया था। निकट के केंद्र से मतदान दल पखांजूर तथा अंतागढ़ पहुंच चुके थे। वहीं अंदरूनी क्षेत्रों के कुछ दलों को सुरक्षा के मद्देनजर बीएसएफ के बेस कैंप में रोका गया है। कोयलीबेड़ा के मतदान दलों को चॉपर के माध्यम से कांकेर सुरक्षित बुला लिया गया है। अंतागढ़ तथा पखांजूर से मतदान दलों के रविवार को कांकेर पहुंचने की संभावना है। मतगणना 20 सितंबर