पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अजित सिंह सहित 30 पूर्व सांसदों के बिजली पानी के कनेक्शन काटे गए

अजित सिंह सहित 30 पूर्व सांसदों के बिजली-पानी के कनेक्शन काटे गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर बिजली-पानी का कनेक्शन काट दिया गया है। बंगला खाली नहीं करने वाले 30 सांसदों के आवास पर ऐसी कार्रवाई हुई है। सिंह ने अब 25 सितंबर तक बंगला खाली करने की बात कही है।

रालोद प्रमुख अजित सिंह, मोहम्मद अजहरूद्दीन और जितेंद्र सिंह उन 265 पूर्व सांसदों में शामिल हैं, जिन्हें आवासीय समिति की तरफ से लोकसभा सचिवालय ने नोटिस जारी कर 18 जून तक आवास खाली करने के निर्देश दिए थे। लेकिन 30 सांसदों ने इस आदेश की समय सीमा बीत जाने के बावजूद आवास खाली नहीं किए। इसके मद्देनजर एनडीएमसी ने शुक्रवार को उनके आवास के बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए। इससे आहत अजित सिंह ने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकार ने अपनी पार्टी के उन पूर्व सांसदों के पानी-बिजली के कनेक्शन नहीं काटे जो अब भी आवंटित बंगलों में रहे हैं। सिंह के आवास पर जेनरेटर के जरिए बिजली की व्यवस्था की गयी है। पानी के लिए भी टैंकर मंगवाए गए हैं। बीते मंगलवार सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ 12 तुगलक रोड स्थित अजित सिंह का बंगला खाली कराने पहुंचे थे। लेकिन सिंह के समर्थकों ने वहां हंगामा कर दिया।