चीफ इंजीनियर शर्मा को अंतत: भेजा एमपी
बिलासपुर|लोक निर्माणविभाग के विवादित इंजीनियर एसके शर्मा को राज्य सरकार ने आखिरकार रिलीव कर दिया। उन्हें मध्यप्रदेश भेज दिया गया है। शर्मा वर्तमान में बिलासपुर के चीफ इंजीनियर थे। उनके स्थान पर बुधवार को सीई विजय कुमार भतपहरी ने एकतरफा प्रभार ले लिया है। इधर शर्मा छुट्टी पर चले गए हैं।
छत्तीसगढ़ में शर्मा की नियुक्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। छत्तीसगढ़ बनने के बाद मध्यप्रदेश कैडर वाले शर्मा ने इंजीनियर केके पिपरी के साथ पारस्परिक स्थानांतरण करते हुए अदला-बदली की थी, लेकिन केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनकी अदला-बदली को रद्द कर दिया था। लेकिन शर्मा और पिपरी अब तक छत्तीसगढ़ में ही कार्यरत थे। राज्य शासन ने अब शर्मा को वापस मध्यप्रदेश भेज दिया गया है। शर्मा छत्तीसगढ़ में चीफ इंजीनियर के पद पर थे, जबकि मध्यप्रदेश में वे असिस्टेंट इंजीनियर के रुप में काम करेंगे। गौरतलब है कि पीडब्ल्यूडी बिलासपुर जोन के चीफ इंजीनियर एसके शर्मा और सेतु डिवीजन के चीफ इंजीनियर केके पिपरी के कैडर विभाजन का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।
शर्मा ने कहा कि बीमार होने की वजह से मैं पिछले कुछ दिनों से छुट्टी पर चल रहा हूं। शासन का क्या आदेश है, यह मुझे नहीं मालूम। सीई भतपहरी का कहना है कि राज्य शासन का आदेश दोपहर को ही मिला। इसमें तत्काल बिलासपुर सीई का प्रभार लेने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश