पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नक्सलियों से लड़ने वाले जवानों को मिलेगा विशेष भत्ता : राजनाथ

नक्सलियों से लड़ने वाले जवानों को मिलेगा विशेष भत्ता : राजनाथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज नेटवर्क|किरीबुरू (झारखंड)

झारखंडमें नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात सीआरपीएफ जवानों को जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर विशेष भत्ता दिया जाएगा। मंगलवार को सारंडा पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यह बात कही। राजनाथ ने सीआरपीएफ जवानों से कहा कि वे माओवादी और आदिवासी में भेद को समझें। स्थानीय लोगों से बेहतर रिश्ते बनाएं।

उन्होंने माओवादियों से हिंसा का रास्ता छोड़ने की अपील की। कहा कि केंद्र उनसे बातचीत को तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार हिंसा का मार्ग नहीं अपनाएगी। लेकिन किसी को हिंसा करने की इजाजत भी नहीं देगी। लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन के लिए हिंसा की कोई जगह नहीं है। यहां वोट से ही सत्ता बनाई और बदली जा सकती है। माओवादी अगर सत्ता और व्यवस्था में बदलाव चाहते हैं तो वोट को सशक्त औजार के रूप में इस्तेमाल करें। गृहमंत्री ने झारखंड को विशेष पैकेज देने की बात भी कही। लेकिन शर्त यह जोड़ी कि राज्य सरकार इसकी मांग करे।