पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महंगाई घटी तो ब्याज दरों में कटौती : आरबीआई

महंगाई घटी तो ब्याज दरों में कटौती : आरबीआई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यदिमहंगाई में गिरावट जारी रहती है तो रिजर्व बैंक ब्याज दरों में जल्दी कमी कर सकता है। आरबीआई के डिप्टी गवर्नर एसएस मूंदड़ा ने बुधवार को यहां सीआईआई के एक कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा, पिछली मौद्रिक नीति समीक्षा के समय संकेत मिला था कि महंगाई में काफी कमी आई है। इसमें वैश्विक कारकों का भी असर रहा है। जैसे कच्चा तेल सस्ता हुआ है।

गुरुवार को आरबीआई सेंट्रल बोर्ड की बैठक होनी है। डिप्टी गवर्नर ने कहा, अर्थव्यवस्था में डिफ्लेशन है, तेल एवं अन्य कमोडिटी की कीमतें घट रही हैं, खाद्य वस्तुएं भी सस्ती हो रही हैं। लेकिन कुछ अनिश्चितताएं भी हैं। महंगाई का स्तर क्या होगा, यह किस दिशा में जाएगा।

दोबारा कर्ज पर दिशानिर्देश

मूंदड़ाने बताया कि नए प्रोजेक्ट के लिए हर पांच साल में दोबारा कर्ज (रीफाइनेंस) की सहूलियत होगी। लेकिन पुराने प्रोजेक्ट को रिफाइनेंस पर केंद्रीय बैंक जल्दी ही दिशानिर्देश लाएगा। उद्योग जगत इसकी मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब आर्थिक विकास तेजी पर हो तब ऐसे प्रोजेक्ट की खामियां नजरंदाज कर दी जाती हैं। लेकिन जब विकास दर गिरती है तब परेशानियां उभरने लगती हैं।