पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दलहन तिलहन खेती के लिए अफ्रीका में निवेश का सुझाव

दलहन-तिलहन खेती के लिए अफ्रीका में निवेश का सुझाव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्र सरकार ने भारतीय कंपनियों को अफ्रीकी देशों में दलहन और तिलहन की खेती में निवेश का सुझाव दिया है। केंद्रीय कृषि मंत्री राधा माेहन सिंह ने कहा कि मांग और सप्लाई में बड़ा अंतर होने के कारण भारत दाल और खाद्य तेलों के आयात पर निर्भर है। देश में हर साल 40 से 50 लाख टन दलहन तथा 1.3 से 1.4 करोड़ टन खाद्य तेल का आयात किया जा रहा है। ऐसे में भारतीय कंपनियांं अफ्रीकी देशों में दलहन व तिलहन के उत्पादन के लिए निवेश के बारे में सोच सकती है। फिक्की की ओर से आयोजित एग्रीबिजनेस फोरम में उन्होंंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि एग्री कमोडिटी बिजनेस और कृषि निजी क्षेत्र बड़ी भागीदारी निभा सकता है। कई बड़े व्यवसायिक घराने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र, लॉजिस्टिक, सप्लाई चेन और कोल्ड स्टोरेज क्षेत्र में कार्यरत है। वहीं सरकार ने हाल ही अफ्रीका में फूड प्रोसेसिंग क्लस्टर स्थापित करने का फैसला किया है।

खबरें और भी हैं...