- Hindi News
- सीट बेल्ट नहीं लगाने पर िमले पेट्रोल: हर्षवर्धन
सीट बेल्ट नहीं लगाने पर िमले पेट्रोल: हर्षवर्धन
नई दिल्ली|केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री डॉ. हर्षवर्धन का मानना है कि बिना सीट बेल्ट लगाए गाड़ी चलाने वालों को पेट्रोल-डीजल बेचने पर पाबंदी लगनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। इसमें हेलमेट नहीं लगाने वालों पर भी इसी तरह की पाबंदी लगाने का सुझाव दिया है।
सड़क परिवहन मंत्रालय नया सड़क सुरक्षा कानून तैयार कर रहा है। नए कानून में लाल-बत्ती लांघने पर 5,000 रुपए तक और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर 50,000 तक जुर्माना लगेगा।
लगाने जैसे कड़े प्रावधान पहले ही शामिल किए जा चुके हैं। डॉ. हर्षवर्धन के मुताबिक लोग सड़क के नियमों को अनदेखी करते हैं। और मामूली जुर्माना देकर बच जाते हैं। इसीलिए गडकरी को ये सुझाव दिए गए हैं।
उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि कॉमर्शियल वाहन चलाने वालों पर ध्यान देने की जरूरत है। मसलन, इनके ड्राइवरों की समय-समय पर स्वास्थ्य जांच हो। उनकी मानसिक सेहत की भी जांच जरूरी है। लंबे रूट के ड्राइवरों को पूरी नींद की व्यवस्था जरूरी है। इसके लिए भी प्रस्तावित कानून में उपाय करने की जरूरत है।