पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदुजा परिवार की हाई प्रोफाइल शादी में देश दुनिया के 750 वीआईपी

हिंदुजा परिवार की हाई प्रोफाइल शादी में देश-दुनिया के 750 वीआईपी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज नेटवर्क|उदयपुर

हिंदुजाग्रुप के संजय हिंदुजा और डिजाइनर अनु मीरचंदानी (मेहतानी) गुरुवार को दांपत्य सूत्र में बंध गए। लेकसिटी में हुई इस हाई प्रोफाइल शादी में हॉलीवुड-बॉलीवुड स्टार सहित देश-दुनिया के करीब 750 वीआईपी मेहमान मौजूद थे। रात को जग मंदिर में फेरों की रस्म हुई।

शाम सवा चार बजे उदय विलास पैलेस के पिछोला किनारे से गणगौर नाव मेें दूल्हा-दुल्हन जग मंदिर पहुंचे। सजी-धजी 14 नावों में बाराती सवार थे। पुरुषों ने ब्लैक एंड व्हाइट कोट के साथ सुनहरी साफा पहन रखा था। वहीं, महिलाएं परंपरागत ड्रेस में थीं। बारात उदयविलास पैलेस से जग मंदिर पहुंची तो उसका वधू पक्ष की ओर से परंपरागत स्वागत किया गया। लोक संगीत और शहनाई की धुनों के बीच वर-वधू को स्टेज तक ले जाया गया।



जेनिफर का परफार्मेंस बना आकर्षण :

वेडिंग सेरेमनी के दौरान खास आकर्षण था पॉप सिंगर जेनिफर लोपेज का परफार्मेंस। जेनिफर बुधवार रात को उदयपुर पहुंची थीं।

----------

ये हुए शामिल :

फरदीन खान, रवीना टंडन, स्वामी चिन्मयानंद, सोहेल खान, शिल्पा शेट्टी, प्रिटी जिंटा, डिनो माेरिया, संजय कपूर, श्रद्धा कपूर सहित अनेक स्टार आए। उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल, अडानी समूह के गौतम अडानी, वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल, बजाज समूह के सुशील बजाज, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल पहले ही मौजूद थे। विदेशी मेहमानों में युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवोनी, सऊदी अरब के शेख रसल और बहरीन के वाइस प्रेसीडेंट भी शामिल हुए।