- Hindi News
- चीन के सैन्य अफसरों की आमदनी की होगी जांच
चीन के सैन्य अफसरों की आमदनी की होगी जांच
चीनने भ्रष्टाचार खत्म करने की दिशा में अप्रत्याशित कदम उठाया है। उन्होंने चीन की सेना के सभी 23 लाख सैनिकों और अफसरों की आमदनी और खर्च की ऑडिट जांच का आदेश दिया है। पिछले डेढ़ साल में सेना के कई बड़े अफसरों पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद यह कदम उठाया गया है। चीन की सेना दुनिया में सबसे बड़ी है। नए आदेश के मुताबिक, जांच में पता लगाया जाएगा कि सेना के अफसरों-जवानों ने 2013 2014 के दो साल में कितनी कमाई की। और कितना खर्च किया। इससे पता चलेगा कि उन्होंने असल कमाई से कितना ज्यादा खर्च किया। फौज के लोगों की कमाई और खर्च के ऑडिट का फैसला केंद्रीय सैन्य आयोग ने किया। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने की।
जिनपिंग इस आयोग के अध्यक्ष हैं। सेना की 180 इकाइयों में 820 वित्तीय अनियमितताएं पाई गई हैं। चीन की सेना का वार्षिक बजट 132 अरब डॉलर (करीब 8.18 लाख करोड़ रुपए) है।
बदला भी ले सकेंगे
चीनमें फौज पर सख्त कार्रवाई करने का एक और मकसद है। इसके जरिए उन फौजियों को पकड़ा जा सकेगा जो कम्युनिस्ट पार्टी से हटाए जा चुके नेताओं के प्रति अब तक वफादार हैं। ऐसे नेताओं में बो शिलाई और झाऊ यांगकांग शामिल हैं। झाऊ के खिलाफ जांच चल रही है। शिलाई को 2013 में उम्रकैद हो चुकी है।
4,024अफसरों पर नजर
ताजासरकारी रिपोर्टों के अनुसार, चीन सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल और उससे बड़े 4,024 अफसरों के खिलाफ सेना के ऑडिटर्स जांच कर रहे हैं। इनमें 82 जनरल शामिल हैं।
यह जांच 2013 से चल रही है।
चीन की सेना में पिछले साल 15 बड़े अफसर भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किए गए थेे। इनमें केंद्रीय सैन्य आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष शू काओहू, जनरल लॉजिस्टिक्स विभाग के उप प्रमुख गू जुनशान शामिल थे।