- Hindi News
- मछुआरों की नौकाओं में लगेंगे ट्रैकिंग उपकरण
मछुआरों की नौकाओं में लगेंगे ट्रैकिंग उपकरण
मुंबई | मुंबईमें हुए आतंकी हमले के छह साल बाद केंद्र सरकार ने मछली पकड़ने वाली छोटी नौकाओं पर नजर रखने के लिए उपकरण लगाने का फैसला किया है। करीब 16,800 रुपए कीमत का यह ट्रांसपोंडर फ्री में लगाया जाएगा। दो लाख ट्रांसपोंडर पर 336 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसका खर्च गृह मंत्रालय उठाएगा। समुद्री सुरक्षा पुख्ता होने की वजह से 26 नवंबर 2008 को 10 आतंकी पाकिस्तान से मुंबई आए थे। उनके हमले में 166 लोग मारे गए थे। इसके बाद से ही समुद्री सुरक्षा को मजबूती देने के लिए छोटी नौकाओं में टोही उपकरण लगाने की मांग उठ रही थी। पिछली सरकार के समय इस पर काम शुरू हो गया था।
लेकिन ट्रांसपोंडर की फंडिंग और मछुआरों के विरोध की वजह से प्रोजेक्ट उलझा था। अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कैबिनेट के सामने जो प्रस्ताव पेश किया है, उसमें 20 मीटर से कम लंबी नौकाओं में ट्रांसपोंडर फ्री में लगाने की बात कही गई है। ताकि तट से 50 किमी दूरी तक उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। अभी 20 मीटर से लंबी नौकाओं की टोह के लिए पर्याप्त व्यवस्था पहले से है।