- Hindi News
- अगले माह से टोल ; बूथ पर बिना वाहन रुके कटेगा टैक्स
अगले माह से टोल ; बूथ पर बिना वाहन रुके कटेगा टैक्स
अगलेमहीने से देश के सभी नेशनल हाइवे पर इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) शुरू हो जाएगा। यानी टोल पर बिना रुके सिर्फ एक टैग के जरिए आपका टैक्स कट जाएगा। राज्य के 29 टोल प्लाजा में से 20 पर ई-टोलिंग लेन तैयार भी हो चुकी है। मार्च अंत तक सभी टोल प्लाजा पर टोल कलेक्शन का काम शुरू हो जाएगा। केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मार्च से देश के सभी नेशनल हाइवे पर टोल कलेक्शन शुरू करने के निर्देश दे रखे हैं। एनएचएआई के डीजीएम हरीश शर्मा के अनुसार राजस्थान के सभी टोल प्लाजा अगले माह तक ईटीसी से जोड़ दिए जाएंगे।
कामकैसे करेगा: वाहनके विंड स्क्रीन पर फास्ट टैग लगाना होगा। बूथ पर बनी टोल लेन में सेंसर के जरिए टैक्स कटेगा।
फास्ट टैग कैसे मिलेगा:
- आईसीआईसीआई, एक्सिस बैंक की शाखाओं में मिलेंगे। टोल प्लाजा और ग्राहक सेवा केंद्रों पर भी। रीचार्ज कराना होगा
टोल कटने की जानकारी कैसे मिलेगी?
- मोबाइल पर मैसेज आएगा। बिना फास्ट टैग लगा वाहन अगर टोल वाली लाइन में आया तो दोगुना टोल लगेगा