पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घट सकता है गेहूं निर्यात

घट सकता है गेहूं निर्यात

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनीभास्करडॉट कॉम। नई दिल्ली

केंद्रीयपूल में स्टॉक ज्यादा होने से 2015-16 में सरकार गेहूं की खरीद का लक्ष्य घटा सकती है। खाद्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक 13 फरवरी को गेहूं के प्रमुख उत्पादक राज्यों के सचिवों की बैठक बुलाई गई है जिसमें गेहूं की खरीद का लक्ष्य तय किया जाएगा।

वहीं ग्लोबल स्तर पर कीमतें कम होने से अप्रैल में आने वाली गेहूं की नई फसल का निर्यात घटने की संभावना है। ऐसे में गेहूं की कीमतों पर दोहरी मार पड़ सकती है।

दामज्यादा होने से नहीं मिल रहे खरीददार: गेहूंव्यापारी राजीव जैन के मुताबिक आस्ट्रेलियन गेहूं का दाम 247 डॉलर और अमेरिकी गेहूं का 233 डॉलर प्रति टन है जबकि भारतीय गेहूं का दाम करीब 30 डॉलर ज्यादा है। फिलहाल 260-270 डॉलर प्रति टन है। जिसकी वजह से भारतीय गेहूं को खरीददार नहीं मिल रहे है। ग्लोबल स्तर पर गेहूं का स्टॉक भी ज्यादा है