- Hindi News
- सीएजी ने नगर निगम से पूछा, सीवरेज के 29 करोड़ रुपए का ब्याज कहां है
सीएजी ने नगर निगम से पूछा, सीवरेज के 29 करोड़ रुपए का ब्याज कहां है
केंद्रसरकार से अंडरग्राउंड सीवरेज प्रोजेक्ट के लिए बिलासपुर नगर निगम को मिले 29 करोड़ रुपयों का मद बदलने का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। भारत के महालेखाकार (सीएजी) ने पूछा है कि मद की राशि वापस जमा करने के बाद इसके ब्याज का कोई हिसाब-किताब क्यों नहीं दिया गया? सीएजी की रिपोर्ट में इस पर आपत्ति जताई गई है। ब्याज की राशि करीब 50 लाख रुपए है। निगम के तत्कालीन कार्यपालन अभियंता प्रभारी कमिश्नर एमए हनीफी के निलंबन और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। नगर निगम में केंद्रीय योजनाओं की राशि के मद परिवर्तन का जिन्न एक बार फिर निकल आया है। राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) के सीईओ डाॅ. रोहित यादव ने नगर निगम प्रशासन को पत्र लिखकर तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है कि 29 करोड़ रुपए के ब्याज का क्या हुआ?
15दिसंबर तक देनी है रिपोर्ट : नगरनिगम के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु तिवारी ने जांच शुरू कर दी है। निर्देश के मुताबिक उन्हें 15 दिसंबर तक जांच रिपोर्ट देनी होगी। जानकारों का कहना है कि मद परिवर्तन के मामले में ब्याज की क्षति का अगर आकलन नहीं किया गया तो यह अमानत में खयानत का मामला बनेगा। इसकी जद में एक बार फिर तत्कालीन कमिश्नर हनीफी आएंगे।
दोस्टेज नीचे कम की गई थी हनीफी की सैलरी : नगरनिगम के कार्यपालन अभियंता और तत्कालीन प्रभारी कमिश्नर एमए हनीफी के खिलाफ एमआईसी से स्वीकृति के बिना निर्माण कार्य करवाने, वित्तीय अनियमितता आदि को लेकर 9 विभिन्न बिंदुओं पर जांच की गई थी। इसमें एक को छोड़कर बाकी सभी आरोप सही मिले। 2012 में अवर सचिव एलडी चोपड़े ने आदेश जारी कर हनीफी को उस समय मिलने वाले वेतनमान को दो स्टेज नीचे करने की सजा दी और प्रतिनियुक्ति पर नगरीय प्रशासन एवं विकास, संचालनालय पदस्थ किया।
निगम में प्रभारी कमिश्नर के रूप में 28 दैवेभो का नियमितीकरण पद स्वीकृति के एक माह पहले कर देने से उनके वेतन-भत्तों के 1,95,730 रुपए का अतिरिक्त भुगतान नगरीय निकाय को करना पड़ा। इसकी वसूली हनीफी से करने के आदेश हुए। तत्कालीन प्रभारी मेयर विनोद सोनी द्वारा शासन को की गई शिकायत के आधार पर संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन पीवी काशी ने मामले की जांच की थी।
एफआईआर की जांच अब तक नहीं हुई
नगर निगम में राशि का मद परिवर्तन करने के मामले में वर्ष 2009-10 में हन