- Hindi News
- मोबाइल पर दी जाएगी आपदा से संबंधित सूचना
मोबाइल पर दी जाएगी आपदा से संबंधित सूचना
नई दिल्ली | उत्तराखंडऔर जम्मू-कश्मीर में तबाही के बाद राहतकार्य पर नजर रखने और जरूरी सूचनाएं देने में देरी हुई। ऐसा दोबारा हो इसके लिए सरकार लोगों के मोबाइल नंबर जुटाएगी। ताकि समय रहते सबको सूचना दी जा सके। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय और दूरसंचार मंत्रालय आपदा प्रबंधन कार्ययोजना पर काम कर रहे हैं। प्रस्ताव है कि आपदा की आशंका वाले इलाकों में जिला प्रशासन सभी लोगों के मोबाइल नंबर हासिल करे। केंद्र के आपदा प्रबंधन विभाग के पास भी ये नंबर सुरक्षित रखे जाएं।
केंद्र सरकार और जिला प्रशासन मौसम संबंधी किसी भी गड़बड़ी की सूचना इन नंबरों पर निरंतर भेजे। केंद्रीकृत डाटा केंद्र बनाने और तकनीकी सहयोग देने के लिए दूरसंचार मंत्रालय सहमत है। जल्द ही इस मामले पर राज्य सरकारों से चर्चा की जाएगी।