- Hindi News
- बड़ा खुलासा, स्विस बैंक के 1,195 खाताधारकों के नाम सामने आए
बड़ा खुलासा, स्विस बैंक के 1,195 खाताधारकों के नाम सामने आए
विदेशीबैंको में खातों को लेकर सोमवार को बड़ा खुलासा हुआ है। खोजी पत्रकारों के अंतरराष्ट्रीय संगठन ने एचएसबीसी के स्विट्जरलैंड और अन्य शाखाओं के 1,195 भारतीय खाताधारकों के नाम उजागर किए हैं। इनमें उद्योगपति, नेता, हीरा कारोबारी और अन्य लोग शामिल हैं। इन खातों में 2007 तक 4.1 अरब डॉलर (करीब 25,420 करोड़ रुपए) का बैलेंस था।
इस खुलासे के बाद केंद्र सरकार भी हरकत में आई। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा, “नई सूची में ज्यादातर नाम सरकार को पहले से पता थे। सबूत जुटाए जा रहे हैं। विदेशी बैंकों में गैरकानूनी खाता खोलने वालों पर कार्रवाई होगी।’ नए खुलासे से काला धन मामले की जांच कर रही एसआईटी की जांच का दायरा बढ़ गया है। दिल्ली में एसआईटी के उपाध्यक्ष अरिजित पसायत ने कहा, “हम 31 मार्च तक जांच पूरी कर लेंगे।’ नई सूची से जुड़ी जानकारियां जुटाने को कहा गया है।
कालेधन की अब
तक की जांच
फ्रांससरकार ने 2011 में भारत को एचएसबीसी बैंक के 628 भारतीय खाताधारकों के नाम बताए थे। इनमें 200 एनआरआई हैं या उनका कोई अता-पता नहीं है। बचे 428 में से 350 के खिलाफ कर चोरी की कार्यवाही शुरू की गई है। जबकि 60 के खिलाफ मुकदमे दायर हो चुके हैं। यह मामले 1,500 से 1,600 करोड़ रुपए की काली कमाई से संबंधित हैं।
स्विस सरकार ने कहा-यह लिस्ट चुराई हुई जानकारी का हिस्सा
लंदन/बर्न|नएखुलासे पर स्विस सरकार ने कहा है, “खबर में दी गई जानकारी 2007 से पहले चुराए गए डाटा का हिस्सा है। हमारी नीति 2009 से बदल गई है। हम भी अब काले धन से लड़ने में योगदान दे रहे हैं।’’ वहीं, एचएसबीसी ने भी स्वीकारा, “पहले खाते खुलवाने के नियम कमजोर थे। लेकिन पिछले कुछ सालों से करचोरों पर सख्ती बरती जा रही है। उसके खातों में 2007 से अब तक 70 प्रतिशत तक की कमी आई है।’’
यूपीए सरकार में मंत्री रहीं परनीत कौर, कांग्रेस की पूर्व सांसद अनु टंडन, पूर्व केंद्रीय मंत्री वसंत साठे का बेटा और बहू, कांग्रेस नेता नारायण राणे की प|ी और परिजन, शिवसेना के दिवंगत नेता बाल ठाकरे की बहू स्मिता। मुकेश और अनिल अंबानी, बिड़ला परिवार के एक सदस्य, डाबर के बर्मन परिवार के एक सदस्य, शाॅ वॉलेस के छाबड़िया और डालमिया परिवार के लोग। जेट एयरवेज के मालिक नरेश गोयल, एम्मार एमजीएफ के श्रवण गुप्ता, एस्कॉर्ट्स के नंदा और कई हीरा कारोबारी।
^मैं इससे बहुत आहत हुई हूं। मेरा भारत के अलावा बाहर कोई खाता नहीं है।’ -अनु टंडन, पूर्व कांग्रेसी नेता की प|ी
^मेराविदेश के किसी बैंक में कोई खाता नहीं है।’- परनीतकौर, पूर्व केंद्रीय मंत्री
^इसमेंकुछ भी काला (धन) नहीं है... छिपाने या चिंता करने की कोई वजह ही नहीं है। मैं सभी नियमों का पालन करता हूं।’
- नरेशगोयल, जेट एयरवेज के चेयरमैन
^रिलायंसइंडस्ट्रीज और मुकेश अंबानी के दुनिया के किसी भी हिस्से में अवैध बैंक खाते नहीं है।’
-मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रवक्ता का बयान
^अंबानीका एचएसबीसी में कोई विदेशी खाता नहीं है।’
-अनिल अंबानी के प्रवक्ता का बयान
‘मेराया मेरे परिवार के किसी भी सदस्य का स्विस बैंक में कोई खाता नहीं है। मेरा नाम भी पहले आया था। लेकिन इसमें कुछ भी सच नहीं है। मेरी प|ी या मेरे परिवार के किसी सदस्य का विदेश में खाता नहीं है।’
- नारायण राणे, कांग्रेस नेता
‘मेरे सभी खाते वैध हैं। मैं उनके लिए जवाबदेह हूं। जहां भी टैक्स बनता है, मैं उसे चुकाता हूं।’
- लॉर्ड स्वराज पॉल, एनआरआई उद्योगपति
सफाई में ज्यादातर लोगों ने गोपनीय खातों से किया इनकार