आरबीआई के रुख से तय होगी बाजार की दिशा
छुट्टियोंके कारण कम कारोबारी सत्र वाले आगामी सप्ताह में रिजर्व बैंक की द्विमासिक मौद्रिक नीति की समीक्षा से शेयर बाजार की दिशा तय होगी। केंद्रीय बैंक मंगलवार को मौद्रिक समीक्षा करेगा। सोमवार से शुरू होने वाले इस सप्ताह में शेयर बाजारों में मात्र तीन दिन ही कारोबार होगा। शेयर बाजार गुरुवार को गांधी जयंती शुक्रवार को विजय दशमी की वजह से बंद रहेंगे। बुधवार को वाहन कंपनियों के सितंबर महीने के लिए बिक्री के आंकड़े जारी किए जाने के कारण निवेशकों की निगाह इन कंपनियों के शेयरों पर भी रहेगी। पिछले सप्ताह बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 464.1 अंक की गिरावट दर्शाता बंद हुआ।
पांच शीर्ष कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 45,887.6 करोड़ घटा
शेयरबाजार में गिरावट के बीच सेंसेक्स में शामिल पांच शीर्ष कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पिछले सप्ताह 45,887.6 करोड़ रुपए घट गया। सबसे ज्यादा नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज आईसीआईसीआई बैंक रहे। जहां टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, एसबीआई तथा आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण घटा, वहीं दूसरी तरफ ओएनजीसी, आईटीसी, कोल इंडिया, एचडीएफसी बैंक तथा सन फार्मा की बाजार हैसियत में बढ़ोतरी दर्ज हुई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 19728.88 करोड़ रुपए घटकर 3,01,948.82 करोड़ रुपए रह गया। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 10,682.94 करोड़ रुपए कम होकर 1,71,031 करोड़ रुपए, जबकि एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 9376.96 करोड़ रुपए घटकर 1,82,380.34 करोड़ रुपए रहा। टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 4,935.99 करोड़ रुपए कम होकर 5,25,497.34 करोड़ रुपए और इंफोसिस का एमकैप 1162.83 करोड़ रुपए घटकर 2,11,387.82 करोड़ रुपए रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के घटनाक्रमों पर भी निवेशकों की करीबी निगाह होगी। कियान्स एनालिटिक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं संस्थापक अमन चौधरी ने कहा, प्रधानमंत्री के पांच दिन के अमेरिका दौरे के कारण दोनों देशों के बीच सामरिक गठजोड़ सुधरने और भारतीय बाजार की ओर अमेरिकी निवेशकों की रुचि बढ़ने की उम्मीद है।
मोदी की अमेरिकी यात्रा का दिखेगा असर
वैश्विक संकेतों से तेजी के आसार
अगले हफ्ते भारतीय बाजारों में सकारात्मक रुझान दिख सकता है, एसएंडपी के भारत की रेटिंग बढ़ने से सेंसेक्स और निफ्टी की चाल में तेजी आएगी। बोनांजा पोर्टफोलियो के वरिष्ठ उपा