- Hindi News
- महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगा, 15 अक्टूबर को चुनाव
महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगा, 15 अक्टूबर को चुनाव
महाराष्ट्रमें राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है। एनसीपी ने 25 सितंबर को कांग्रेस से 15 साल पुराना गठबंधन तोड़ दिया था। इसके बाद अल्पमत में गई पृथ्वीराज चह्वाण सरकार ने इस्तीफा दे दिया था।
राज्यपाल सी. विद्यासागर राव ने केंद्र सरकार को भेजी गई रिपोर्ट में कहा था कि राज्य में 15 अक्टूबर को चुनाव है। ऐसे में राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। शनिवार को केंद्रीय कैबिनेट ने इसे मंजूरी दी थी। इसके एक दिन बाद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति शासन लागू करने के पत्र पर हस्ताक्षर किए।
एनसीपी राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से आधी पर चुनाव लड़ना चाहती थी। इस पर कांग्रेस को ऐतराज था। इसी वजह से एनसीपी ने गठबंधन तोड़ दिया। इस दौरान राज्यपाल ने शिवसेना और भाजपा से भी पूछा था कि क्या वे अंतरिम सरकार बनाना चाहते हैं। लेकिन दोनों पार्टियों का 25 साल पुराना गठबंधन भी 25 सितंबर को ही टूटा था। ऐसे में वे भी सरकार बनाने की स्थिति में नहीं थे। ऐसे में राष्ट्रपति शासन ही विकल्प था।
दोनों गठबंधन टूटने के लिए चारों पार्टियां एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रही हैं।
शिवसेना तो अपने मुखपत्र सामना में भाजपा के खिलाफ लगातार जहर उगल रही है।