- Hindi News
- राज्यपाल के पांवों के नीचे बापू और मोदी की फोटो , राज्यपाल ने किया किनारा
राज्यपाल के पांवों के नीचे बापू और मोदी की फोटो , राज्यपाल ने किया किनारा
तमिलनाडुके राज्यपाल के रोसैया ने निमंत्रण पत्र में छपी तस्वीरों पर उठे विवाद के बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में जाने से अचानक इनकार कर दिया। अनावरण शुक्रवार को गुंटूर जिले के चिलकलूरीपेट में होना था।
निमंत्रण पत्र में राज्यपाल रोसैया की तो पूरी फोटो छापी गई है पर उनके पैरों के नीचे महात्मा गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छोटी-छोटी तस्वीरें हैं। राजभवन ने इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना। प्रतिमा स्थानीय बिजनेसमैन बंगारू बाबू ने प्रायोजित की थी।
उन्होंने छह महीने पहले राज्यपाल को निमंत्रण दिया था, निमंत्रण पत्र छपवाए थे। राज्यपाल के पैरों के नीचे ही भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की छोटी तस्वीरें भी हैं। सूत्रों के मुताबिक स्थानीय भाजपा नेताओं ने निमंत्रण पत्र पर कड़ा विरोध जताया था। उसके बाद कार्यक्रम अचानक रद्द कर दिया गया।