मतंग सिंह 11 फरवरी तक पुलिस हिरासत में
कोलकाता|करोड़ों रुपएके सारदा चिटफंड घोटाले के मामले में गिरफ्तार पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह को 11 फरवरी तक के लिए सीबीआई हिरासत में भेजा गया है। अलीपुर की एक कोर्ट ने सीबीआई के वकील की दलीलें सुनने के बाद ये आदेश दिए। अदालत ने हालांकि वकील की मौजूदगी में पूछताछ के मतंग के आग्रह को मंजूर कर लिया।