पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीटीईटी के एडमिट कार्ड अपलोड, एग्जाम 22 को

सीटीईटी के एडमिट कार्ड अपलोड, एग्जाम 22 को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर } केंद्रीयविद्यालयों में टीचर की भर्ती के लिए होने वाले सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के एडमिट कार्ड ऑनलाइन अपलोड कर दिए गए हैं। इसे सीटीईटी की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

यह परीक्षा 22 फरवरी को होगी। इसमें दो पेपर होंगे। कुल 150 अंकों के इन पेपर में प्रत्येक क्वेश्चन एक अंक का रहेगा। प्रवेश पत्र में ही परीक्षा केंद्र का विवरण भी दर्ज होगा। साथ ही पेपर की टाइमिंग का भी उल्लेख होगा। परीक्षा केंद्र की समस्या पर परीक्षार्थियों को सीटीईटी से तत्काल संपर्क करना होगा। सप्ताह भर के अंदर समस्या का समाधान हो सकेगा। एग्जाम में ओएमआर शीट को ब्लू और ब्लैक पेन से भी भरना होगा। एक साल में दो बार होने वाली इस परीक्षा में शहर से पांच हजार से ज्यादा उम्मीदवार शामिल होंगे।

एग्जाम शिड्यूल

}एक्जाम22फरवरी

}वेबसाइटwww.ctet.nic.in

}सीटीईटीपेपरसेकंड सुबह9:30 से 12 बजे तक।

}सीटीईटीपेपरफर्स्ट दोपहर2 से शाम 4:30 बजे तक।

}एडमिटकार्डवेबसाइटपर अपलोड