पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेंगलुरू से चल रहा था आईएस का ट्विटर अकाउंट

बेंगलुरू से चल रहा था आईएस का ट्विटर अकाउंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आतंकीसंगठनआईएसआईएस का ट्विटर अकाउंट ‘शामी विटनेस’ नाम से बेंगलुरू में रहने वाला भारतीय \\\"मेहदी महबूब बिस्वास\\\' चला रहा था। ब्रिटिश न्यूज चैनल ‘चैनल-4’ ने यह दावा किया है।

इस खुलासे के बाद अकाउंट बंद हो गया है। केंद्रीय जांच एजेंसियां सतर्क हो गई है। एजेंसियों का शुरुआती आकलन है कि यह फर्जी नाम हो सकता है। मेहदी शायद बेंगलुरू में नहीं है। हालांकि, बेंगलुरू पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच को जांच सौंपी गई है। मेहदी बेंगलुरू में मल्टीनेशनल विज्ञापन कंपनी में बतौर एक्जीक्यूटिव काम करता था।

हर महीने मेहदी के ट्वीट्स 20 लाख बार देखे जा रहे थे। उसे 18 हजार लोग फॉलो कर रहे हैं। इनमें दो-तिहाई आईएस के लड़ाके खाड़ी देशों के विश्लेषक हैं। सोशल मीडिया पर मेहदी दोहरी जिंदगी जी रहा है। वह फेसबुक अकाउंट से चुटकुले, डिनर और पार्टियों के फोटो अपडेट करता था। जबकि ट्विटर पर आईएस से जुड़े अपडेट दे रहा था।

बॉट आर्मीज संगठनबॉट (वायरस) से दुनिया भर के कंप्यूटरों में घुसपैठ करता है। ये सरकारी और निजी सोशल मीडिया खातों की डुप्लीकेसी करते हैं। फिर उनके जरिए अपनी पहुंच बढ़ाते हैं।

डॉन ऑफ ग्लैड टाइडिंग्स संगठनद्वारा बनाया गया एप। यह अरबी भाषा में है। देखने सुनने में कोई एक्शन गेम का लोगों लगता है। लॉगिन करते ही संगठन आपके जरिए ढेरों अन्य टि्वटर अकाउंट तक पहुंच जाता है।

हैशटैग हाईजैकिंग आईएसहैशटैग्स का उपयोग करके अपनी बातों को फैलाते हैं। खुद के हैशटैग से लाखों की संख्या में ट्वीट भी कर सकते हैं। इससे वे टि्वटर ट्रेडिंग चार्ट में नजर आने लगते हैं।

कौन चलाता है

अकांउट्स?

संगठन के विभिन्न अकांउट्स को उसके समर्थक विभिन्न देशों से ऑपरेट करते हैं। इन्हें ऑपरेट करने वाले लोगों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर जैसे पढ़े-लिखे लोग होते हैं। एक अकांउट बंद होते ही कई शुरू हो जाते हैं।

शिक्षा : डॉनएप के जरिए संगठन अपने ट्रेनिंग प्रोग्राम, समूह अौर लड़ाकों के बारे में लोगों को बताती है। यह एप लड़ाकों के बीच बातचीत का बेहतरीन जरिया भी बनकर सामने आया है।

ध्यान भटकाना : देश-दुनियामें हो रहे बड़े इवेंट्स को ढाल बनाकर पश्चिमी देशों अौर सेनाओं का ध्यान बंटाता है। जैसे- हैशटैग वर्ल्ड कप का उपयोग वह अपने लड़ाकों की भर्ती के लिए करता है।

तरीके

स्थानीय मदद को बढ़ाना और क्षेत्रवार डाटा तैयार करना।

सेना, प्रशासन औ