सीटों पर संग्राम, टूटने की ओर गठबंधन
महाराष्ट्रमें शिवसेना और भाजपा के बीच सीटों को लेकर कोई फाॅर्मूला तय नहीं हो पा रहा है। गठबंधन टूटने के आसार हैं। इस बीच शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजरात दंगों के दौर की याद दिला दी। कहा, ‘तब शिवसेना सुप्रीमो बाला साहेब ठाकरे ही उनके साथ मजबूती से खड़े थे। मोदी के लिए मेरे मन में अभिमान है। मुझे सरकार चाहिए। हर सीट छोड़ते हुए मेरे सामने शिवसैनिको का चेहरा रहा है। दुख हो रहा है। मैं आखिरी प्रस्ताव रख रहा हूं। गठबंधन रहे या टूटे, हम चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।’
इससे पहले दोनों पार्टियों ने शनिवार को गठबंधन टूटने देने की बातें की थीं। रविवार को भी बैठकों और मुलाकातों के दौर चलते रहे। शिवसेना की कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें शिवसेना को 151, भाजपा को 119 और बाकी दलों को 18 सीटें देने का फॉर्मूला निकाला गया। राज्य की सभी 288 सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना पर भी चर्चा हुई। उधर, भाजपा ने शिवसेना का प्रस्ताव खारिज कर दिया। दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। शेष|पेज9
भाजपाने साफ कहा कि पार्टी को 130 सीटों से कम मंजूर नहीं है। पार्टी नेता एकनाथ खड़से और विनोद तावड़े ने कहा, ‘हम 25 साल से 119 सीटों पर ही चुनाव लड़ते आए हैं। शिवसेना के प्रस्ताव में नया क्या है? हमने कई बार त्याग किया है। हर बार हम ही कुर्बानी क्यों दें? अब शिव सेना को बड़ा दिल दिखाना चाहिए। जो पार्टी जीतने में सक्षम है उसे पर्याप्त सीटें मिलनी चाहिए।’
मुंबई मेंे शक्ति प्रदर्शन करते उद्धव ठाकरे।
कांग्रेस ने नहीं दिया अल्टीमेटम का जवाब, एनसीपी अकेले चुनाव लड़ने को तैयार
शिवसेना की पेशकश भाजपा ने ठुकराई, उद्धव ने मोदी को दंगों के दौर की दिलाई याद
130
भाजपा
119
भाजपा
140
शिवसेना
151
शिवसेना
सहयोगी दल 18
सहयोगी दल 18
भाजपा का
शिवसेना का
फाॅर्मूला
भाजपा आज ले सकती है निर्णय
शिवसेनाके आखिरी प्रस्ताव पर बीजेपी अपना आखिरी फैसला सोमवार को सुना सकती है। महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर रविवार रात दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति और संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक शिवसेना के नहीं मानने पर अब बीजेपी राज्य में अकेले चुनाव लड़ने की ओर बढ़ती दिख रही है।