- Hindi News
- सारदा घोटाले में चिदंबरम की पत्नी से पूछताछ
सारदा घोटाले में चिदंबरम की पत्नी से पूछताछ
नई दिल्ली | पूर्वकेंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की प|ी नलिनी से सीबीआई ने करोड़ों के सारदा चिटफंड घोटाले में पूछताछ की है। शनिवार को चेन्नई में सीबीआई टीम ने उनसे सवाल-जवाब किए। नलिनी सुप्रीम कोर्ट की वकील हैं। सीबीआई सूत्रों ने कहा कि सारदा समूह ने नलिनी को कानूनी सलाह के एवज में एक करोड़ रुपए की फीस दी। इसी संबंध में उनसे जवाब तलब किए गए। हालांकि इस मामले में नलिनी की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। लेकिन नलिनी की टीम के सदस्यों ने सीबीआई की पूछताछ से इनकार किया है। उनका कहना था कि सीबीआई ने केवल 70 पेज की एक रिपोर्ट ली है। सारदा समूह की पूर्वोत्तर में टीवी चैनल खरीदने की योजना थी। यह रिपोर्ट इसी सिलसिले में कानूनी मशविरे के लिए तैयार की गई थी। शेष|पेज9
नलिनीने सारदा समूह को इस टीवी चैनल में 42 करोड़ रुपए का निवेश करने की सलाह दी थी।
कैसे आया नलिनी का नाम
जेल में बंद सारदा चेयरमैन सुदीप्त सेन ने पूछताछ में नलिनी चिदंबरम की सेवाएं बतौर वकील लिए जाने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि कांग्रेस के नेता मतंग सिंह से अलग रह रही उनकी प|ी मनोरंजना के कहने पर उन्होंने नलिनी की सेवाएं ली थीं। सेन ने पिछले साल सीबीआई को चिट्ठी लिखी थी। इसमें दावा किया था कि सारदा समूह ने नलिनी को लीगल फीस के तौर पर एक करोड़ रुपए का भुगतान किया है। जबकि नलिनी के करीबी सूत्रों ने कहा कि एक करोड़ की फीस एक साल के लिए थी। इसमें कोई भी छिपाने जैसी बात नहीं है। यह बहुत मामूली है।
नलिनी चिदंबरम