पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नालंदा के बाद अब विक्रमशिला का भी होगा पुनरुद्धार

नालंदा के बाद अब विक्रमशिला का भी होगा पुनरुद्धार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानव संसाधन विकास मंत्रालय जल्द ही एक प्रोग्राम लॉन्च करने जा रहा है जिसके तहत केंद्र से वित्तीय सहायता प्राप्त संस्थानों और विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर देश के छात्रों और नागरिकों को मुफ्त ऑनलाइन कोर्सेज करवाएंगे। यह प्रोग्राम मासिव ओपन ऑनलाइन कोर्स (मूक) का हिंदुस्तानी रूप होगा। स्वयं (स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पाइरिंग माइंड्स) प्रोग्राम के नाम से लॉन्च होने वाले इस कार्यक्रम में देश के आईआईटी और आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ-साथ केंद्रीय विश्वविद्यालयों की फैकल्टी मैने
नालंदा के बाद अब विक्रमशिला का भी होगा पुनरुद्धार

बिहारसरकार ने नालंदा विश्वविद्यालय की तर्ज पर विक्रमशिला विश्वविद्यालय का पुनरुद्धार करने की घोषणा की है। करीब चार सौ वर्षों तक नालंदा विश्वविद्यालय का समकालीन रहा विक्रमशिला विश्वविद्यालय बौद्ध शिक्षा के महत्वपूर्ण प्राचीन केंद्र के तौर पर पहचाना जाता है। पटना से 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भागलपुर के अंतिचक गांव में विक्रमशिला विश्वविद्यालय के अवशेषों को वर्षों से नजरअंदाज किया जा रहा है। सरकार का कहना है कि एेतिहासिक महत्व के इस संस्थान के पुनरुद्धार के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और नालंदा विश्वविद्यालय की तरह इसके विकास के लिए जल्द ही एक कमेटी का गठन भी किया जाएगा।



सैटमें हुआ बदलाव

विश्वके जाने माने अंडरग्रेजुएट कॉलेज एडमिशन टेस्ट, सैट के प्रारूप में कुछ बदलाव किए गए हैं। 2016 से स्टूडेंट्स को अपनी सैट की टेस्ट बुक्स में नई सामग्री मिलेगी। सैट में ये बदलाव कॉलेज और कॅरिअर की तैयारी को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। अब इसमें मौजूदा 2400 के स्कोर स्केल की बजाए 1600 के स्केल का उपयोग किया जाएगा। निबंध की अनिवार्यता खत्म करने के साथ अब गलत उत्तरों के लिए अंक नहीं काटे जाएंगे। परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी और निबंध के लिए 50 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे। इसके अलावा गणित, वोकैब्लरी और रीडिंग राइटिंग के सेक्शन को भी आसान बनाने के लिए भी कुछ कदम उठाए गए हैं।

बारकाउंसिल के अकादमिक सत्र के दौरान इंटर्नशिप नहीं करने के निर्देश

बारकाउंसिल ऑफ इंडिया के नए निर्देशों के अनुसार लॉ कॉलेज में पढ़ रहे स्टूडेंट्स को अकादमिक सत्र के दौरान इंटर्नशिप करने की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। काउंसिल ने यह भी कहा है कि इंटर्नशिप के लिए स्टूडेंट्स अपनी छुटि्टयों का उपयोग कर सकते हैं। बार काउंसिल ने स्टूडेंट इंटर्नशिप के संदर्भ में एक सर्क्युलर जारी किया है जिसे देश के सभी लॉ कॉलेजों और लीगल प्रोग्राम ऑफर कर रहे विश्वविद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को भेज दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि काउंसिल के इस कदम से यह सुनिश्चित होगा कि स्टूडेंट्स को लॉ फर्म्स या वरिष्ठ वकीलों के पास इंटर्नशिप के लिए सिर्फ छुटि्टयों में ही भेजा जाए।