- Hindi News
- पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी की अनदेखी
पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी की अनदेखी
एम्स सीवीओ मामला
{स्वास्थ्य सचिव ने कमेटी से किया था कार्यकाल पूरा करने देने का वादा
भास्करन्यूज | नई िल्ली
वरिष्ठअधिकारीसंजीव चतुर्वेदी एम्स के सीवीओ पद पर अपना कार्यकाल पूरा होने तक बने रहेंगे। यह प्रतिबद्धता तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पीके प्रधान ने पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी के सामने 8 जून 2012 में ही जता चुके हैं। बावजूद इसके संजीव चतुर्वेदी को हटाए जाने के मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में इस बात को छुपाया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री पिछले एक महीने के दौरान एम्स सीवीओ को हटाए जाने के मामले में तीन बार बयान जारी कर चुके हैं, लेकिन मंत्री के प्रत्येक बयान में केवल केंद्रीय सतर्कता आयोग का उल्लेख किया जा रहा है।
प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर 23 मई 2014 को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट तौर पर उल्लेख किया गया है कि तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पीके प्रधान ने 8 जून 2012 में पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी के सामने जाकर वायदा किया था कि संजीव चतुर्वेदी अपने कार्यकाल तक सीवीओ पद पर बने रहेंगे। इस कमिटमेंट के बाद सीवीसी भी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर संजीव चतुर्वेदी को एम्स का सीवीओ दिखाना शुरू कर दिया था।