पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ए... देख मोर संग तुम्हर फोटो कइसे आए हे

ए... देख मोर संग तुम्हर फोटो कइसे आए हे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
111 जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचे सीएम
स्व. लखीराम अग्रवाल की स्मृति पर आयोजित मेगा हेल्थ कैंप में शामिल होने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह शनिवार को रायगढ़ पहुंचे। उन्होंने कहा कि 13 फरवरी को रायगढ़ में इस तरह का हेल्थ कैंप हर साल कराया जाएगा। इस दौरान उन्हेांने कई विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन व शिलान्यास किया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भी शामिल हुए। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री अमर अग्रवाल, रमशीला साहू समेत अन्य नेता शामिल हुए थे।

सामूहिक विवाह पंडाल में पहुंचे मुख्यमंत्री ने जब देखा कि एक जोड़ा अपना मोबाइल फोन लिए उनकी फोटो खींचना चाहता है तो डॉ. रमन सिंह ने उनके हाथ से फोन लेकर अपने साथ उनकी एक सेल्फी ली और फिर उन्हें दिखाकर पूछा ..... बता कईसे आइस हे हमर फोटो ह......। शनिवार को रायगढ़ के मिनी स्टेडियम में स्व. लखीराम अग्रवाल की स्मृति में आयोजित मेगा हेल्थ कैंप के साथ ही निर्धन कन्या विवाह योजना के तहत 111 जोड़ों की शादी कराई गई।

खबरें और भी हैं...