- Hindi News
- केशकाल. सभीशासकीय विद्यालयों को सुबह 9 से 3 बजे तक
केशकाल. सभीशासकीय विद्यालयों को सुबह 9 से 3 बजे तक
केशकाल. सभीशासकीय विद्यालयों को सुबह 9 से 3 बजे तक संचालित किये जाने का छग संयुक्त कर्मचारी परिषद ने विरोध किया है।
इस आदेश से बीते 5 महीनों में विद्यालय के शिक्षक विद्यार्थी संस्था प्रमुख परेशान हैं। शिक्षा संहिता का हवाला देकर 6 घंटे अध्यापन की बात कही गई और 9 से 3 बजे विद्यालय लगाये जाने हेतु केवल प्राथमिक माध्यमिक विद्यालयों की समय सारणी भी शिक्षा सचिव द्वारा घोषित की गई परंतु उस आदेश में हाईस्कुल हायर सेकेंड्री के समय सारणी का कोई भी उल्लेख अब तक नहीं किया गया है। जिला स्तर के अधिकारियों ने प्राचार्यों को भी प्रातः 9 से 3 बजे तक विद्यालय लगाये जाने का नोटिस दिया है। प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं के समय सारणी को परिवर्तित कर पाना मुश्किल होगा।
छग संयुक्त कर्मचारी परिषद ने विरोध किया