पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 31 मार्च तक ही बनेंगे आधार कार्ड

31 मार्च तक ही बनेंगे आधार कार्ड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
કોકોંकोंडागांव| जिलेमें आधार कार्ड बनाने के प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। शेष बचे लोगों को आधार कार्ड बनवाने की अंतिम तिथि 31 मार्च तकय की गई है।

जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगर किसी व्यक्ति को आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया के एक महीने बाद भी उनके दूरभाष अथवा मोबाईल में आधार कार्ड से संबंधित संदेश आया हो तो वे पुनः जिला पंचायत या जनपद कार्यालय में जाकर आधार कार्ड बनवा सकते हैं।

आधार कार्ड बनाने के दौरान आवेदक को अपना फोन नंबर अनिवार्य रुप से अंकित करने को कहा गया है।

जिले में अब तक 5 लाख 22 हजार 414 व्यक्तियों का आधार कार्ड हेतु नामांकन किया जा चुका है इनमें माकड़ी ब्लाक में 87 हजार 838, केशकाल ब्लाक में 70 हजार 736, कोण्डागांव ब्लाक में 1 लाख 98 हजार 671, फरसगांव में 86 हजार 141 और बड़ेराजपुर में 79 हजार 028 व्यक्ति शामिल हैं। जबकि अब तक आधार कार्ड धारी अपलोडिंग व्यक्तियों की संख्या 5 लाख 17 हजार 295 है।