पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केशकाल. नवरात्री पर केशकाल घाट स्थित तेलिन सत्ती मंदिर में

केशकाल. नवरात्री पर केशकाल घाट स्थित तेलिन सत्ती मंदिर में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केशकाल. नवरात्री पर केशकाल घाट स्थित तेलिन सत्ती मंदिर में सैकड़ों की संख्या में भक्त पूजा-अर्चना करने पहुंच रहे हैं। वहीं 12 मोड़ों वाली घाट में वर्षों से आस्था का केंद्र इस मंदिर में आवगमन करने वाले सभी वाहन चालक और यात्री रूक कर पूजा करते हैं। इस वर्ष यहंा 756 भक्तों ने मनोकामना ज्योत जलाया है। सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति द्वारा मूर्ति विराजित किया है आने-जाने वाले सभी उपवास रख रहे लोगों के फलाहार खीर का इंतजाम किया गया है। इस मार्ग से आवगमन करने वाले सभी को प्रसाद वितरण किया जा रहा रहा है। दूसरी ओर नगर में सभी स्थानों पर पोस्टर लाइटिंग युवा संगठन बोरगांव द्वारा किया गया है। नगर में गरबा के लिए युवा संगठन के प्रमुख राजू राठी ने विशेष मंच तैयार किया है जहां महिला-पुरुष बच्चों के लिए गरबा रास का आयोजन किया गया है।