अध्यक्ष को हटाने आमरण अनशन
अध्यक्ष को हटाने आमरण अनशन
केशकाल. दंडकारण्यमहाविद्यालय के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक चोपड़ा को पद से हटाने की मांग को लेकर अमरण अनशन पर बैठ गए हैं। छात्रों ने आरोप लगाया है कि अभिषेक महाविद्यालय और आईटीआई का नियमित छात्र होने से वह चुनाव के लिए अपात्र है। दो दिन से आमरण अनशन पर बैठे एनएसयूआई के महाविद्यालय प्रमुख पितांबर नाग ने बताया जब तक अध्यक्ष को हटाया नहीं जाता तब तक आंदोलन खत्म नहीं करेंगे। इस दौरान अनशन स्थल पर सैकड़ों एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद थे।