- Hindi News
- 19 दिन में छिन गया कॉलेज का अध्यक्ष पद अभिषेक चोपड़ा से
19 दिन में छिन गया कॉलेज का अध्यक्ष पद अभिषेक चोपड़ा से
शासकीय गुंडाधुर महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में चुने गए अभिषेक चोपड़ा को प्राचार्य ने नियमों के तहत अयोग्य घोषित करते अध्यक्ष पद से हटा दिया है।
भास्करन्यूज | केशकाल/कोंडागांव
प्राचार्यने पराजित उम्मीदवार एनएसयूआई के पितांबर नाग की शिकायत को जायज पाते यह निर्णय
15 सितंबर की शाम 4 बजे लिया। शिकायत के अनुसार चोपड़ा कॉलेज के बीकाम दूसरे साल के रेगुलर स्टूडेंट होने के अलावा आईटीआई में भी नियमित छात्र थे। यह बात उन्होंने अपने नामांकन के दौरान छिपाई थी।
पराजित उम्मीदवार नाग ने इसकी जानकारी आरटीआई के जरिए निकाल कर शिकायत के साथ सौंपी थी। अलावा इसके उन्होंने चोपड़ा को हटाने के लिए बीते 4 दिन से भूख हड़ताल जारी रखी थी।
ज्ञात हो इसी 27 अगस्त को छात्रसंघ चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद नतीजे घोषित किए गए थे।
केशकाल.अपनी जीत की खुशी मनाते पितांबर नाग और साथी।