स्वच्छता का दिया संदेश
स्वच्छता का दिया संदेश
केशकाल|शासकीयकन्या उमावि केशकाल द्वारा स्वच्छता के लिए युवा थीम लेकर सात दिवसीय शिविर का आयोजन ग्राम ब्यालपुर (कोदोभाट) में किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच पवन नेताम थे। अध्यक्षता राजेन्द्र ठाकुर ने किया। 50 छात्राओं ने इस शिविर के माध्यम से हैण्डपंप पर कच्चानाली, सोखता गड्डा, महिला स्नानागार का निर्माण, गलियों की सफाई, नारे लेखन किया। बौद्धिक चर्चा के अंर्तगत डाॅ. सुनील भारती एवं डाॅ. आशीष एवं शिवाजी ने छात्राओं एवं ग्रामवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।