पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नृत्य नाटिका से बताया कितना जरूरी है बेटियों को बचाना और उन्हें पढ़ाना

नृत्य नाटिका से बताया कितना जरूरी है बेटियों को बचाना और उन्हें पढ़ाना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ की थीम पर नृत्य नाटिका सहित साक्षर, स्वच्छ ,स्वस्थ, सुपोषित और समृद्ध जिला कोंडागांव बनाने के लिए प्रेरित करने वाली प्रस्तुति नवरंग सांस्कृतिक दल के स्कूली बच्चों ने धर्मेंद्र यदु के मार्गदर्शन में दी।

यहां गुरुवार को लगाए गए एक दिनी जनसमस्या निवारण शिविर का शिविर का शुभारंभ जनपद अध्यक्ष सुकमी नेताम ने गांधीजी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। जिला स्तरीय अफसरों की मौजूदगी में मिले 327 प्रकरणों में 318 प्रकरणों का निराकरण किया गया व शेष को संबंधित विभागों को भेजा गया। डीईओ डी समैया ने लोगों को बताया जिले के निरक्षरों को साक्षर बनाने 20 मार्च को महापरीक्षा ली जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि ज्यादा-से ज्यादा निरक्षर इस परीक्षा में शामिल होंगे। इसी कड़ी में महिला बाल विकास विभाग के जिलाधिकारी मुक्तानंद खुंटे ने कहा शिक्षा के बिना सुपोषण का लक्ष्य हासिल करना नामुमकिन है। इसके लिए सभी विभागों की सहभागिता जरूरी है।

केशकाल। जनसमस्या निवारण शिविर में नृत्य नाटिका पेश करते बच्चे…

केशकाल। शिविर में समस्या बताने पहुंचा जनसमूह।

खबरें और भी हैं...