पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डांग, आंगा, डोली लिए पहुंचे भक्त

डांग, आंगा, डोली लिए पहुंचे भक्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केशकाल। परिवार, समाज और गांव के निरोग रहने व खुशहाली की कामना के साथ गांव की आराध्य देवी मां शीतला की पूजा आराधना के लिए डांग, आंगा, डोली लिए सफेद कपड़े पहने आसपास के करीब दो दर्जन से अधिक गांव से भक्त गुरुवार को पंचायत बटराली पहुंचे। माता पहुंचानी में पहुंचे भक्तों ने मां शीतला मंदिर में दिन भर पूजा पाठ की। नगर पंचायत अध्यक्ष आकाश मेहता ने भी खुशहाली व अमन चैन के लिए प्रार्थना की । सफेद वस्त्र धारण कर शामिल भक्तों ने बताया जिस किसी परिवार में किसी सदस्य को चेचक (माता) होती है उनको गांव के पुजारी के द्वारा आम व नीम के पत्ते में हल्दी पानी लगाकर छिड़का जाता है। मान्यता है कि पुजारी के ऐसा करने से चेचक दूर हो जाता है और परिवार में शांति रहती है ।

खबरें और भी हैं...