आचार संहिता लागू
आचार संहिता लागू
कोंडागांव|निर्धारितकार्यक्रम अनुसार 5 दिसंबर से नगरपालिका आम निर्वाचन की कार्रवाई प्रारंभ हो चुकी है। जिसके अनुसार जिले के नगरपालिका कोण्डागांव के लिए मतदान 29 दिसंबर एवं नगर पंचायत फरसगांव, केशकाल के लिए मतदान 31 दिसंबर मतगणना 4 जनवरी को नियत किया गया है। चुनाव के सुचारु संचालन के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी धनंजय देवांगन ने दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144(2) के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। किसी प्रकार का विस्फोटक पदार्थ, अस्त्र-शस्त्र, लाठी, डंडा एवं अन्य धारदार हथियार लेकर किसी भी सार्वजनिक स्थान, आम सड़क, रास्ता, सार्वजनिक सभा एवं अन्य स्थानों पर नहीं चलेगा सशस्त्र जुलूस भी नहीं निकाला जाएगा। क्षेत्र के मतदान केन्द्र, सामग्री वितरण, वापसी केन्द्र तथा मतगणना केन्द्र में प्रवेश नहीं किया जा सकेगा। प्रतिबंधात्मक आदेश के प्रभाव से मुक्त रहेंगें।