बच्चों ने पीड़ितों के लिए मांगी राशि
खैरागढ़|सरस्वती शिशुमंदिर बाजार अतरिया के बच्चों ने ग्राम भारती के आव्हान पर जम्मू कश्मीर में बाढ़ पीडि़तों के लिए सहायता रैली निकालकर राशि एकत्र की। संस्था के शिक्षकों छात्र-छात्राओ ने रैली निकालकर व्यापारियों नागरिकों से जम्मू कश्मीर बाढ़ आपदा राहत कोष के लिए मुक्तहस्त से दान मांगा। रैली मे संस्था के भरत गुप्ता, लिखित वर्मा, डॉ.एसआर यादव, मंगलचंद जैन, प्राचार्य उत्तम वर्मा, हरिप्रसाद उपाध्याय आदि थे।