पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग
महजतीन सौ रुपए की उधारी के चलते एक नाबालिग ने दूसरे को पेट्रोल छिड़क कर जलाने का प्रयास किया। इस घटना में बख्शी मार्ग निवासी अश्वनी गुप्ता के 15 वर्षीय पुत्र अनमोल के सिर, गले, सीने और हाथ का बड़ा हिस्सा आग में झुलस गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद भिलाई रेफर किया गया। नाबालिग आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर धारा 307, 294 के तहत कार्रवाई की है। पीड़ित ने बताया कि बरेठ पारा में आरोपी के पिता की दुकान से उसने लगभग 300 रुपए उधारी ली है।
25 जनवरी को वसूली को लेकर आरोपी के साथ मारपीट भी हुई थी। डर के कारण उसने घर वालों को नहीं बताया था, लेकिन उधारी का रोज 20 रुपए ब्याज दे रहा था। पुलिस ने बताया कि 10-11 फरवरी की रात तकरीबन तीन बजे के आसपास आरोपी ने मौका देखा। खैरागढ़ महोत्सव से लौट रहे अनमोल को दंतेश्वरी मंदिर के पास रोककर उसे घर छोड़ने की बात कही और बाइक में बिठाया। थोड़ी दूर ठाकुर पारा के आसपास लघुशंका के बहाने गाड़ी रोकी और टंकी से पेट्रोल निकालकर अनमोल पर फेंक दिया। पेट्रोल से तरबतर अनमोल गंध पाकर डर के मारे भागने लगा और कुछ ही दूरी पर लडख़ड़ाकर गिर गया। आरोपी ने माचिस की जलती तीली उस पर फेंक दी। वसूली को लेकर जिंदा जलाकर मारने की कोशिश का यह पहला मामला है।