पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्टी ने नाम सुझाया नहीं तो वापसी कैसी

पार्टी ने नाम सुझाया नहीं तो वापसी कैसी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनपदअध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस से दावेदारी और बड़े नेताओं पर असहयोग की बात को ब्लाक अध्यक्ष अशोक साहू ने सिरे से खारिज किया है। संबंध में उनका कहना है कि चुनाव नतीजों के बाद पार्टी की ओर से अध्यक्ष पद को लेकर ना ही किसी के नाम पर चर्चा की गई है और ना ही संगठन के बड़े नेताओं ने किसी से दावेदारी करने कहा है। उन्होंने बताया कि जनपद अध्यक्ष को लेकर पार्टी के अधिकृत नवनिर्वाचित जनपद सदस्यों से चर्चा उपरांत ही संगठन स्तर पर नाम सामने किया जाएगा। अध्यक्ष श्री साहू ने पूर्व मंडी अध्यक्ष क्षेत्र क्रमांक 5 मुढ़ीपार के नवनिर्वाचित सदस्य भूपेंद्र सिंह के उस बयान को हास्यास्पद बताया है, जिसमें उन्होंने विधायक सहित पार्टी के अन्य बड़े नेताओं पर असहयोग का आरोप लगाते हुए अध्यक्ष पद से उम्मीदवारी वापस लेने की बात कही है। उनका कहना है कि संगठन स्तर पर अभी तक दावेदारी की बात को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है तो नाम वापस लेने का बयान जारी करना सरासर गलत है। पूर्व मंडी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पार्टी के सीनियर लीडर है उन्हें किसी के बहकावे मे आकर ऐसी बात नहीं करनी चाहिए जिससे पार्टी और नेताओँ पर किसी को आरोप लगाने का अवसर मिले।

गौरतलब है कि जनपद चुनाव के नतीजों मे कांग्रेस के आठ अधिकृत प्रत्याशी जीतकर आए है, जबकि भाजपा के खाते मे दो निर्विरोध को मिलाकर सात प्रत्याशी ही जीते है एक पर गोंगपा और शेष नौ जगहों पर भाजपा-कांग्रेस के बागी अलावा निर्दलीय जीते है। इस स्थिति मंे दोनों पार्टी के नेता अध्यक्ष पद पर काबिज होने जुगत लगा रहे है। भूपेंद्र सिंह की दावेदारी निश्चित तौर पर पुख्ता है लेकिन संगठन ने मुहर नहीं लगाई है।